विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर

विद्यालय का परम उद्देश्य होता है कि विद्यार्थियों को सर्वोत्तम शिक्षा मिले और शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास हो | इसी वाक्य को चरितार्थ कर रहा है हमारा विद्यालय | विद्यार्थियों को यहाँ शिक्षा के साथ-साथ,खेलकूद,रहन-सहन,विज्ञान,कला के क्षेत्र में भी सम्पूर्ण योगदान दिया जाता है सभी विषय के उच्चशिक्षित एवं जानकार शिक्षक विद्यालय में अपनी सेवाएँ प्रदान करते है | विद्यालय में उचित पुस्तकालय इंटरनेट के माध्यम से जुडा हुआ है जो विश्व की सभी जानकारी प्रदान करता है| परंपरागत शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ इनफार्मेशन टेक्नोलोजी का भी भरपूर उपयोग होता है | विद्यालय में विडियो कॉनफ्रेंसिंग जैसी सुविधाओं का भी उपयोग होता है | यहाँ मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ कमज़ोर विद्यार्थियों पर भी शिक्षकों का पूर्ण स्नेह एवं सहयोग रहता है| अगर विदार्थी किसी कारणवश विद्यालय आने में असमर्थ हो तो भी विद्यालय अतिरिक्त समय देकर पूर्ण सहयोग प्रदान करता है | विद्यालय में प्रत्येक विषय को रुचिपूर्ण ढंग से पूर्ण गहनता के साथ पढाया जाता है| विद्यार्थिंयों की रोचकता का पूर्ण ध्यान रखते हुए उन्हें खेलकूद की ओर अग्रसर किया जाता है| यहाँ विभिन्न प्रान्तों के विद्यार्थी  अनेक प्रतियोगितायों में भाग लेने के लिए आते और जाते है तथा अपने जीवन का उद्देश्य सफल बनाते हैं | यहाँ का प्रत्येक सदस्य विद्यालय की महिमामंडनकरते हुए गर्व का अनुभव करता है | विद्यालय की इसी महिमा को निरंतर सजगता के साथ आगे की ओर तन,मन और धन से बढ़ा रही है विद्यालय की प्राचार्या डॉ.रेणू सहगल जिनके बिना यह सब असंभव है | वह निरंतर इसको अपना कर्त्तव्य समझकर इसी सेवा में लगी हुई है | उन्हीं के कारण आज हमारें सपनों का विद्यालय वर्तमान समय से कदम से कदम मिलाकर चल रहा है |


                                                            गार्गी शर्मा

Comments

Popular posts from this blog

Need of Smart Schools in Current Education System….

HOW PARENTS CAN BE ‘EMOTION COACHES’ FOR THEIR CHILDREN AND PARENTING STYLES

INTERNATIONAL SCHOOL AWARD COLLABORATIVE ACTIVITY...